Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुकान में घुसकर गाली गलौज व मारपीट करने के मामले में मुकदमा...

दुकान में घुसकर गाली गलौज व मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज

जलालपुर अंबेडकर नगर। दुकान में घुसकर गाली गलौज व मारपीट करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर मालीपुर पुलिस ने दो ज्ञात तथा आधा दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के धौवरुआ तिराहे की है। पीड़ित प्रभात वर्मा पुत्र राजेंद्र प्रसाद वर्मा निवासी उस्मापुर तारा खुर्द थाना मालीपुर जो धौवरुआ तिराहे पर बीते शनिवार को अपनी दुकान में बैठा था तभी 5-6 मोटरसाइकिल पर सवार होकर आधा दर्जन से अधिक लोग पहुंचे जो दुकान के अंदर घुस कर गाली गलौज तथा मारपीट करने लगे हल्ला गुहार पर मोटरसाइकिल सवारों ने भाग खड़े हुए जिसमें से दो मोटरसाइकिल छूट गई जो पुलिस के कब्जे में हैं । प्रभात वर्मा की तहरीर पर हिमांशु दुबे पुत्र उदय भान दुबे एवं अभिनव उपाध्याय पुत्र सभाजीत उपाध्याय निवासी हरथुआ बभनपुर थाना अखंड नगर जिला सुल्तानपुर तथा आठ अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments