Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगलत नियत व पति के साथ मारपीट करने के मामले में मुक़दमा...

गलत नियत व पति के साथ मारपीट करने के मामले में मुक़दमा दर्ज

जलालपुर अंबेडकर नगर। गलत नियत व पति के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर देहात निवासिनी कमलावती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि अपने पति के साथ सूरजपुर गांव में  रिश्तेदारी में जा रही थी जैसे ही मदरहा शेखवलिया पुलिया के पास पहुंची मेरे पति शौच के लिए गन्ने के खेत के पास चले गए तथा मैं अकेले गाड़ी के पास खड़ी रही रफीगंज की तरफ से एक बिना नंबर की काली स्प्लेंडर बाइक मेरे पास आकर रुक गई अकेला पाकर गलत नीयत से पूछताछ करने लगा और साथ चलने को कहने लगा जिसका विरोध किया और चिल्लाने से लगी और शोर शराबा सुनकर  पति वहां आ गए तब वह व्यक्ति जिसका नाम रामपाल पांडे निवासी रफीगंज मार्केट ने मुझे छोड़कर मेरे पति को मारने पीटने लगा । राहगीरों द्वारा बीच बचाव किया गया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया पुनः मिलाने को कहा जिससे मैं काफी भयभीत हूं और घर छोड़कर कहीं नहीं जा पा रही हूं ।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 323, 506, 294 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments