Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरई रिक्शा चालक से रूपया छीनने व पीटने के मामले में दर्ज...

ई रिक्शा चालक से रूपया छीनने व पीटने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

अम्बेडकर नगर। ई रिक्शा चालक को रोककर मारने पीटने व पैसा छीनने के मामले में इब्राहिमपुर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि बीते रविवार की शाम ई रिक्शा चालक प्रिंस कुमार पुत्र सीताराम निवासी मोहल्ला बागीचा अपने ई रिक्शा पर सुनील की दुकान से सामान लाद कर टाण्डा आ रहा था कि इल्तिफ़ातगंज के मोहल्ला अम्बेडकर नगर में अम्बेडकर प्रतिमा के पास विपक्षी अमरदीप ,मोनू पुत्रगण नाटे निवासी मोहल्ला अम्बेडकर नगर अपने दो अन्य साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर रोक लिया और प्रिंस को जमकर मार पीटा सर व शरीर पर चोटें आने से मोके पर बेहोश हो गया। विपक्षी गणों ने दिन भर की कमाई का पैसा भी जेब से निकाल लिया।जानकारी होने पर ई रिक्शा चालक के पिता सीताराम मौके पर पहुंचे और पहले अपने पुत्र को बेहोशी की हालत में अस्प्ताल ले गए सीता राम ने थाने के पहुंच कर विपक्षियों के विरुद्ध तहरीर दी जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments