Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर किशोरी को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज

किशोरी को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्रवेश पुत्र राम अशोक निवासी ग्राम पूराबदलही, थाना जैतपुर, तथा उसकी बहन कंचन पत्नी सोनू निवासी ग्राम पैड़िया, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अपहरण सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

आरोप है कि मुख्य आरोपी का घर पीड़ित परिवार के घर के निकट होने के कारण उसका आना-जाना था। इसी दौरान उसने किशोरी से संपर्क बढ़ाया और मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत करता रहा। आरोप है कि 6 जुलाई  को उसने किशोरी को फोन कर गांव के बाहर बुलाया, जहां अपनी बहन की मदद से उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने किशोरी को दूसरे स्थान पर भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले में अपहरण की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जैतपुर प्रेमचंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और किशोरी की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version