Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। अज्ञात चालक व पिकअप के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।  कोतवाली क्षेत्र के मलूकपुर (बड़ागांव) निवासी ज्ञान चंद्र ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते 18 फरवरी को मेरे माता-पिता साइकिल से सुरहुरपुर जा रहे थे जैसे ही मलूकपुर पहुंचे थे कि तीव्र गति से जा रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें मेरे पिता राममिलन व माता  सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई । जिन्हें नगपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां माता सीता देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और पिता को भी गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पिकअप 32 के एन 8668 पिकअप व अज्ञात चालक के  विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments