Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदलित युवक के साथ मारपीट करने के मामले में तीन के विरूद्ध...

दलित युवक के साथ मारपीट करने के मामले में तीन के विरूद्ध दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। दलित युवक का मजाक उड़ाना व मारपीट करना तीन लोगों को महंगा पड़ गया। मालीपुर पुलिस ने दलित के साथ गालीगलौज व मारपीट के मामलें में तीन लोगों के खिलाफ अनुसूचितजाति एवं जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। मालीपुर थाना अंतर्गत रामपुर दुबे गांव निवासी अभिषेक कुमार ने पुलिस से शिकायत किया है कि वह रविवार को बाल कटवाने के लिए धवरूवा बाजार गया हुआ था। बाल कटवाने के दौरान वहां मौजूद  अभय सिंह निवासी गुवावा जमालपुर, सचिन यादव निवासी बीबीपुर व राजन निवासी धवरूवा उस का मजाक उड़ाने लगे और विरोध करने पर तीनों इकट्ठा होकर जाति सूचक गालियां देते हुए लात घूसों से  पिटायी कर दी।जिस से उसे गम्भीर चोटें आयीं। एसओ मालीपुर प्रियंका पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध अनुसूचित जाति,जनजाति  अधिनियम समेत अन्य अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दीगयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments