Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआंधी में गिरे दुर्गा पंडाल मामले में टेंट हाउस मालिक पर मुकदमा...

आंधी में गिरे दुर्गा पंडाल मामले में टेंट हाउस मालिक पर मुकदमा दर्ज

अयोध्या। सोमवार को आई आंधी में नाका हनुमान गढ़ी के सामने स्थित दुर्गा पंडाल तथा ब्रह्मबाबा मंदिर के पास दुर्गा पूजा पंडाल क्षतिग्रस्त हो गये थे। जिसमें आयोजक की तहरीर पर पुलिस ने पण्डाल बनाने वाले के खिलाफ मुकद्मा पंजीकृत किया है।

श्री हनुमत नवयुवक संघ के आयोजक/सदस्य व भाजपा नेता मुरारी सिंह यादव द्वारा दर्ज कराए गये मुकदमें में आरोप लगाया गया है कि दुर्गा पूजा पंडाल बनाने का कार्य राज फ्लावर डेकोरेश करमा चौराहा अयोध्या को दिया गया था। जिसके मलिक रामनाथ सोनी से बार-बार समिति के सदस्यों द्वारा उचित सर्पोट देने के लिए कहा जा रहा था। जिसपर उनके द्वारा कोई ध्यान नही दिया गया। पंडाल के समीप लकी ड्रा में नई टाटा टियागो वाहन खडा था जो पंडाल गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। पंडाल के गिरने पर रामनाथ सोनी से कोई सम्पर्क नही हो पाया। उनका फोन ऑफ कर लिया गया। समिति के सदस्यों द्वारा पंडाल हटाया गया। साथ ही इन्ही के द्वारा ब्रह्मबाबा मंदिर के पास लगाया पंडाल में भी उचित सर्पोट नही दिया गया। जिसके कारण वह आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें दो लोगों को चोटें आई।

मुरारी सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने धारा 337 व 427 में रामनाथ सोनी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments