Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसेवा निवृत्त अधिशाषी अधिकारी के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज...

सेवा निवृत्त अधिशाषी अधिकारी के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। आखिरकार सेवानिवृत्त अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में नगर पालिका लिपिक की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विदित हो कि यहां तैनात रहे अधिशासी अधिकारी सेवा निवृत्ति यदुनाथ ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए तथा अपनी चहेते को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नियम विपरीत ढंग से दो करोड रुपए का टेंडर खोलकर लाभ देने की कोशिश की गई । यह मामला मीडिया में प्रकाशित होने के बाद जिला अधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तीन सदस्यीय कमेटी टीम गठित कर दी और टेंडर को निरस्त कर दिया गया इतना ही नहीं सेवानिवृत्ति अधिशासी अधिकारी का अप्रैल माह का वेतन भी रोक दिया गया था। नगर पालिका में लिपिक पद पर कार्यरत राम प्रकाश पांडे की तहरीर पर सेवानिवृत्ति अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध 419, 420, 409 की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments