Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआवादी की जमीन पर निर्माण कार्य कर रही महिला के साथ मारपीट...

आवादी की जमीन पर निर्माण कार्य कर रही महिला के साथ मारपीट चार लोगों पर मुकदमा दर्ज


जैतपुर,अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के कटया जगदीशपुर निवासी सुमित्रा पत्नी वीरेंद्र गौड़ ने जैतपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपनी आवादी की जमीन पर निर्माण कार्य कर रही थी कि पुरानी रंजिश को लेकर सुनील कुमार उर्फ प्रशान्त गौड़ पुत्र महेन्द्र गौड़, अखिलेश विश्वकर्मा पुत्र जगरनाथ विश्वकर्मा, आरती पत्नी महेंद्र,रेनू पत्नी दिलीप निवासी कटया जगदीशपुर अंबेडकरनगर, एकजुट होकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से लैस होकर मारने पीटने लगे बीच-बचाव करने आई उसकी बेटियों को भी मारा पीटा जिससे उन्हें भी काफी चोटे आई हल्ला गोहार पर गांव वालों ने पहुंचकर बीच-बचाव किया वह लोग  जान से मारने की धमकी देकर चले गए। जैतपुर थाना अध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments