Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशौच के लिए घर से निकली किशोरी के साथ दुराचार मुकदमा दर्ज

शौच के लिए घर से निकली किशोरी के साथ दुराचार मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर।  शौच के लिए घर से निकली किशोरी के साथ दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पाक्सो, दुराचार व मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर  आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रकरण जैतपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासिनी पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि गुरुवार की सुबह मेरी 12 वर्षीय पुत्री शौच के लिए बाहर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में खड़े गांव के ही अमन और दिनेश जबरन उसे खींच कर दिनेश के घर ले गये। कुछ समय बाद जब मै अपनी बेटी को ढूंढने निकली तो वह विपक्षी दिनेश के घर में रोती बिलखती मिली और बताया कि उस के साथ जबरदस्ती अमन ने जबरिया दुष्कर्म किया  और धमकी दिया कि अगर किसी को बताओगी तो जान से मार देंगे। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पाक्सो ,दुराचार समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष जैतपुर वंदना अग्रहरि ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश है।शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments