Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिडनैप कर शादी करने व धमकी देने का मामला, आरोपी पर मुकदमा...

किडनैप कर शादी करने व धमकी देने का मामला, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

जलालपुर, अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती पर शादी का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 23 मई से 13 जून के बीच गोविन्द नाम का एक व्यक्ति निवासी रतनपुर बालोही, थाना फूलपुर जनपद वाराणसी, जो अपरिचित था, लगातार मोबाइल पर फोन कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी जबरन किडनैप कर शादी करने, अशोभनीय कार्य करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है।

युवती ने आगे बताया कि आरोपी उसकी फोटो और वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी भी दे रहा है, और फेसबुक पर उसकी आपत्तिजनक फोटो व शब्दों के साथ अश्लील सामग्री पोस्ट कर रहा है। मना करने पर आरोपी उसकी मां और बहन को भी भद्दी-भद्दी गालियां देता है, जिससे उसे और उसके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है।  कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी गोविंद के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही आवश्यक विधिक कार्रवाई करेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments