Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्रिल लगाते समय छत से गिरा युवक, मौत

ग्रिल लगाते समय छत से गिरा युवक, मौत

जलालपुर, अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नगपुर गांव में बुधवार को एक युवक ग्रिल लगाते समय दूसरे मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीमपुर निवासी 32 वर्षीय निसान हैदर उर्फ बेलाल गांव के ही मुबारक मेहंदी के मकान पर दूसरे मंजिल पर ग्रिल लगाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गया। गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  बताया जा रहा है कि निसान हैदर उर्फ बेलाल दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है।  ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments