Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज

किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज

जलालपुर, अंबेडकर नगर। किशोरी को बहला फुसलाकर भगाए जाने के मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरी 17 वर्षीय पुत्री लगभग एक माह पूर्व अपने जीजा के घर इलाज कराने हेतु गई हुई थी विपक्षी पवन शर्मा निवासी तेंदुआ काजी थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर आता जाता था जो अपना मोबाइल नंबर मेरी पुत्री को दिए हुए था जिससे वह अक्सर चोरी छिपे बातचीत करता था। पुत्री इलाज कराने के बाद अपने घर आ गई जिसे 16 जुलाई को मोबाइल पर बातचीत कर गांव के बाहर बुलाकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया । पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पवन शर्मा के विरुद्ध 363 के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्यवाही शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments