Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअश्लील हरकत एवं मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज 

अश्लील हरकत एवं मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज 

जलालपुर अम्बेडकरनगर। जलालपुर पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पर लगभग आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध अश्लील हरकत एवं मारपीट करने के मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है । मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जीवतपुर खुर्रम अलीपुर का है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए कहा कि मैं शौच के लिए अपने घर से पश्चिम तरफ सुबह लगभग 5:00 बजे तालाब के किनारे पहुंची थी मुझे अकेली पाकर उमाशंकर पुत्र तथा अप्रतिम उर्फ पिंटू मुझे पकड़ लिए तथा उमाशंकर मुझे पकड़कर मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगे । और मुझे गिरा कर गलत कार्य करने का प्रयास करने लगे मेरा बाल खींच लिए तथा दांत से काट लिए । मैं चिल्लाती हुए अपने घर की तरफ भागी मेरे घरवाले उन लोगों के जाकर घर उलाहना दिए और लोग लाठी-डंडे से लैस होकर मेरे घर पर चले आये। उमाशंकर व अप्रतिम उर्फ पिंटू तथा उनके साथ निरंजन व विपिन तथा दुर्गावती भी मेरे ऊपर हमलावर हो गए मैं घर में घुस गई लेकिन मेरे घर में घुसकर लात घुसा डंडों से पिटाई कर दिए लोगों द्वारा बीच-बचाव करने पर बहन की भद्दी भद्दी गालियां एवं धमकी देते हुए मेरे घर का सामान तोड़ कर भाग गए । पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ 147, 354, 427 समेत 9 धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments