Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबिजली का तार जोड़ने को लेकर हुई मारपीट में मुकदमा दर्ज

बिजली का तार जोड़ने को लेकर हुई मारपीट में मुकदमा दर्ज

जलालपुर अम्बेडकरनगर। बिजली के पोल से तार जोड़ने को लेकर हुई मारपीट में पुलिस द्वारा एफआईआर लिखकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के धौरुआ गांव का है जहां पृथ्वीराज पुत्र श्रीराम को 4 जुलाई को बिजली का तार लगाने की बात को लेकर गांव के ही चंदन पुत्र त्रिभुवन, सतिराम पुत्र बाबूलाल, प्रदीप पुत्र सतिराम, भरत पुत्र श्यामलाल, प्रकाश पुत्र प्रभु व सुनील पुत्र रामकृपाल ने लाठी-डंडों से लैस होकर गालियां देते हुए मारना शुरू किया। पीड़ित की चीख पुकार सुनकर पहुंचे भाई अमृत लाल व पिता राधेश्याम को भी नहीं बख्शा और उनसे भी मारपीट की गयी जिससे उपरोक्त को काफ़ी चोटें आयी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments