Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज

किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के विपक्षी इमरान निवासी रामगढ़ जिउली थाना जैतपुर ने में मेरी पुत्री को बीते तीन जुलाई की देर रात गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया और उसे बहला फुसला कर भगा ले गया । विपक्षी लगातार मेरी लड़की से अपने मोबाइल से बात करता था और घर पर भी आया जाया करता था। यह एक मनबढ़ एवं दबंग किस्म का व्यक्ति है । पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। जैतपुर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments