Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में मुकदमा...

किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरी 14 वर्ष की पुत्री है जिसे विवेक कुमार निवासी पसिया पारा थाना दोस्तपुर जनपद सुलतानपुर मोबाइल से बातचीत करता था, बीते 13 नवंबर की देर शाम हमारी लड़की को फोन करके बुलाया और बहला फुसलाकर कहीं भाग ले गया। पता करने पर पता चला कि हमारी लड़की घर पर नहीं है। विवेक के परिवार से भी जानकारी लिया लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । मालीपुर थाना अध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments