Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवती को भगा ले जानें के मामले में मुकदमा दर्ज

युवती को भगा ले जानें के मामले में मुकदमा दर्ज

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में आने-जाने वाला युवक एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी घर पर रहती थी। आरोपी राहुल, जो आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली अंतर्गत बरौली गांव का निवासी है, अपनी बहन से मिलने अक्सर गांव आता था। बहन की शादी पीड़ित के गांव में हुई है, जिसके चलते उसका उनके घर पर भी आना-जाना और बातचीत होती रहती थी। आरोप के अनुसार, बीते सात अगस्त को शाम लगभग चार बजे राहुल उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments