Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedबाइक सवार की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज

बाइक सवार की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर अंतर्गत नसोपुर गांव में बाइक सवार को टक्कर मार कर अज्ञात लोगों ने पिटायी कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नसोपुर निवासी शिवचरन ने पुलिस से शिकायत किया है कि बीते शनिवार को वह अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था इसी बीच रास्ते में तीन अज्ञात बाइक सवार पहुंचे और उस की बाइक में टक्कर मार दिया। जिस से वह बाइक लेकर खेत में गिर गया।बाइक से गिरने के बाद टक्कर मारने वाले अज्ञात लोगों ने उस के   ऊपर हमला बोल दिया और उस की पिटाई करने लगे।पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह जान बचा कर भागने लगा तो विपक्षियों ने उसे दौड़ा लिया मगर हल्ला गोहार करने पर आते लोगों को देख कर हमलावर भाग गये। शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी कोतवाल हीरा लाल यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments