Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहिला व बालिका के साथ हुई मारपीट में मुकदमा दर्ज

महिला व बालिका के साथ हुई मारपीट में मुकदमा दर्ज

मिल्कीपुर, अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीली सरैया पूरे तपसी दुबे गांव में दबंगों द्वारा महिला व बालिका को मारे पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के डीली सरैया पूरे तपसी दुबे गांव निवासी पीड़ित महिला ललिता पत्नी राजेश पाठक ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया की बीते शनिवार की सुबह उनकी देवरानी पुष्पा तथा बेटी ज्योति महुआ बीन कर सार्वजनिक रास्ते से घर जा रही थी। तभी गांव के दुर्गा प्रसाद, राधेश्याम तथा रिंकू द्वारा अपने घर के सामने सार्वजनिक रास्ते से जाने को मना किया। जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों द्वारा पुष्पा व ज्योति को गाली गुप्ता देते हुए जमकर मारा पीटा। हल्ला गुहार सुनकर गांव के लोगों द्वारा जब बीच-बचाव किया गया तो दोनों की जान बची। घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments