Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर महिला से छेड़खानी और धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज

महिला से छेड़खानी और धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहित महिला ने गांव के ही एक युवक पर लगातार छेड़छाड़, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि राजकुमार पुत्र रामधनी निवासी मुरवाह शराब के नशे में अक्सर उसके घर के सामने आकर गाली-गलौज करता है और अशोभनीय हरकतें करता है। आरोप है कि वह रात में दरवाजा पीटकर डराने-धमकाने का प्रयास करता है और महिला को घर छोड़ने के लिए मजबूर करता है।

महिला ने बताया कि वह अपने तीन बच्चों के साथ अकेले रहती है और जीविकोपार्जन के लिए दिन में घर से बाहर जाती है। जब वह आरोपी की हरकतों का विरोध करती है तो युवक उसे जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने बताया कि उसने पहले भी जलालपुर थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। थक-हारकर महिला ने  पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने कहा कि आरोपी के उत्पीड़न से वह भयभीत है और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जलालपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version