Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedमहिला की शिकायत पर दो के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

महिला की शिकायत पर दो के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

जलालपुर, अंबेडकर नगर। पीड़िता की तहरीर पर जैतपुर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू किया है। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीते 21 जुलाई को रात 10 बजे के लगभग अपने दरवाजे के सामने बैठी हुई थी, विपक्षी राजाराम पूर्व के रंजिशवश पीड़िता को मां बहन की गालियां देते हुए लात घुसो से मारा पीटा एवं छेड़खानी करते हुए कपड़ा भी फाड़ दिया। प्रार्थिनी द्वारा हल्ला गोहार मचाने पर गांव के लोगों द्वारा बीच-बचाव किया गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी संबंधित थाने पर दी लेकिन पुलिस द्वारा केवल शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया। दबंग राजाराम छूट कर वापस आने के बाद पुनः अपने पुत्र विजय के साथ पीड़िता को गाली देते हुए  जान से मारने की धमकी देने लगा। तत्पश्चात पीड़िता की पुनः शिकायत पर पुलिस द्वारा 323, 504, 506 354 ख की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments