Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा दर्ज

तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा दर्ज

जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। मालीपुर थाना क्षेत्र के एक पीड़ित ने पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए कहा कि रुकुनपुर गोवर्धनपुर थाना मालीपुर निवासी सचिन, मुन्नीलाल व चुन्नीलाल ने बीते छः जुलाई को मेरी बहन जो अपने मडहे में बैठी थी तभी यह तीनों लोग रास्ते से गुजर रहे थे उसी समय यह लोग मेरी बहन के साथ गलत हरकत करना शुरू कर दिए जिस पर मेरी बहन चिल्लाना शुरू कर दिया तभी कुछ लोग मौके पर  छुड़ाने के लिए पहुंचे तभी रास्ते से लोगों को आता देख इन लोगों ने हमला शुरू कर दिया उसके बाद तीनों लोगों ने अश्लीलता करते हुए लोगों को घसीटते हुए लाठी से मारने लगे हल्ला गुहार पर और कुछ लोग पहुंचे जिन्होंने मेरी बहन की इज्जत बचाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 323, 354 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments