Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदस दिन पूर्व कुएं में मिले शव के मामले में तीन के...

दस दिन पूर्व कुएं में मिले शव के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जलालपुर, अंबेडकरनगर। सुरहुरपुर बाग स्थित कुएं में मिले युवक के शव के मामले मे भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक ज्ञात और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विदित हो कि बीते 11 फरवरी को मालीपुर थानाक्षेत्र के सुरहुरपुर जिंदासपुर मार्ग पर मछली मंडी के सामने बाग स्थित कुएं में एक युवक का शव पाया गया था। पुलिस ने शव का पहचान कराते हुए  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।युवक की पहचान जलालपुर कोतवाली के शेखपुरा राजकुमारी गांव निवासी अभिनव उर्फ अंशित सिंह के रूप में हुई थी। तत्समय मृतक के पिता राम अनुग्रह सिंह की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।पिता ने मृतक पुत्र को नशेड़ी बताया था।सीओ देवेन्द्र कुमार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया था  मृतक के भाई अश्वनी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मंसूरपुर गांव निवासी नशीला पदार्थ बेचने वाले अशोक वर्मा और दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या और साक्ष्य मिटाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि एक ज्ञात और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या साक्ष्य मिटाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments