Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedपैसे के लेनदेन को लेकर हुऐ विवाद में चार के खिलाफ मुकदमा...

पैसे के लेनदेन को लेकर हुऐ विवाद में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जलालपुर,अंबेडकर नगर ।  पैसो को लेकर हुई मारपीट में पीड़िता की तहरीर पर कुल चार के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासिनी शनिचरा बीते रविवार रात को बिपक्षी छटंकी परिवार से अपनी बकाया पैसे की मांग किया।इसी को लेकर दोनो पक्षों में छगड़ा हो गया। विवाद में छटंकी, मायाराम, बच्चाही और एक अन्य गाली गलौज देते हुए लाठी डंडा से पिटाई शुरू कर दिया।मारपीट में दिवाकर,सबिता  घायल हो गई वही शनिचरा की स्थित गंभीर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से नगपुर अस्पताल भेजवाया जहां शनिचरा की गंभीर हालत देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज टांडा भेज दिया।पुलिस ने शनिचरा की तहरीर पर कुल चार के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments