Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के मामले में मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकरनगर।मुख्यमंत्री को गाली देना व उनके चित्र को अश्लील छायांकित करने के मामले में भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। भाजपा मंडल महामंत्री उमाकांत तिवारी ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि कटका थाना क्षेत्र अंतर्गत रतना गांव निवासी राजेश्वर यादव द्वारा अपने सोशल मीडिया ऐप फेसबुक के माध्यम से अपने फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द टिप्पणी तथा उनके चित्र पर अश्लील  तरीके से छेड़छाड़ करते हुए नपुंसक के रूप में प्रदर्शित किया गया है। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments