Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित अन्य के खिलाफ मारपीट के...

भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित अन्य के खिलाफ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। युवक पर प्राण घातक व मारपीट करने समेत भाजपा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा व अन्य चार समेत  के विरुद्ध  विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।घटना जैतपुर थाना के गोविंदपुर गांव में घटित हुई। गोविंदपुर गांव निवासी राम सागर बुधवार की सुबह घर पर बने शौचालय से शौच कर नल पर जा रहा था कि इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा निवासी राजेपुर कोपा राम किशोर राजभर अपने पुत्र भाई समेत पहुंचे और पत्नी के साथ छेड़खानी का आरोप लगा कर लाठी डंडा राड से पिटाई शुरू कर दिया।युवक जान बचाने घर में भागा आरोप है कि उक्त सभी घर में घुस गए और गाली गलौज देते हुए मारने लगे। पिटाई से युवक का सिर फट गया और वह बेहोश होकर वही गिर पड़ा।इसके अलावा बहन निशा,भाई सिकन्द व सकलदीप बीच बचाव मे घायल हो गये। जब तक ग्रामीण बीच बचाव करते उक्त जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से उसे गंभीर दशा में मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पीड़ित सकलदीप की तहरीर पर पुलिस ने जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, सुखई, दीपक और राम किशोर की पत्नी व एक अन्य के विरुद्ध प्राण घातक हमला  घर में घुसकर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष बंदना गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments