Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कस्टडी रिमांड में टिन्नू से कार और बाइक बरामद

कस्टडी रिमांड में टिन्नू से कार और बाइक बरामद

0
ayodhya samachar

◆  चोरी की कुल रकम के खुलासे को लेकर पड़ताल तेज


◆  पुलिस ने 39 घंटे की रिमांड पर लिया था टिन्नू व मनीष को


अयोध्या। राममंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण में कस्टडी रिमांड पर लिए गए आरोपित रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू से पूछताछ के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से एक चार पहिया वाहन और एक दो पहिया वाहन बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन वाहनों की खरीद चढ़ावे की चोरी से प्राप्त रकम से की गई थी। पुलिस अब इस पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस ने टिन्नू से चोरी की रकम, उसके उपयोग और धन के लेन-देन से जुड़े कई बिंदुओं पर पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को कुछ नए तथ्य और अहम जानकारियां मिली हैं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर बरामदगी की कार्रवाई की गई। जांच टीम अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि चोरी की रकम का उपयोग किन-किन मदों में किया गया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस धन से अन्य चल-अचल संपत्तियां भी खरीदी गईं या रकम किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचाई गई। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस की जांच का दायरा और बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में कुछ अन्य स्थानों पर भी छापेमारी और बरामदगी की कार्रवाई किए जाने की संभावना है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क और चोरी की रकम के प्रवाह की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version