Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा से टिकट के दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन

भाजपा से टिकट के दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन

अयोध्या। भाजपा द्वारा राजकीय इंटर कालेज में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें पार्टी के टिकट के दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन किया। सुबह से ही विभिन्न वार्डो में ढोल नगाड़ों के साथ नारे लगना प्रारम्भ हो गया था।

वहीं भाजपा के पार्षदों व टिकट के दावेदारों में भी प्रतिद्वन्दित दिखाई दी। जीआईसी जाने वाले विभिन्न मार्गो पर लोग नारे लगाते दिखाई दिये।

भाजपा से महापौर का टिकट चाहने वाले डा अवधेश वर्मा अपने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। डा अवधेश वर्मा ने भारी भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया।

महात्मा गांधी वार्ड संख्या 40 से विजयलक्ष्मी सिंह पत्नी धनंजय सिंह ने भारी भीड जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया। विजय लक्ष्मी सिंह भाजपा नेता व पूर्व सभासद विशम्भर सिंह की पुत्रवधू है। इस दौरान भाजपा नेता मधु पाठक, पवन पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, रामजी मिश्रा प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments