Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने जमकर किया प्रदर्शन,...

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने जमकर किया प्रदर्शन, लगाया पेपर लीक होने का आरोप


◆ बीते 17 व 18 फरवरी को आयोजित हुई थी परीक्षा


जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस उत्तर प्रदेश पुलिस की हुई लिखित परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने का आरोप लगाते हुए सैकड़ो अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए पुनः परीक्षा कराई जाने की मांग किया । सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने अभ्यर्थियों से बातचीत कर ज्ञापन लिया । विदित हो कि बीते 17 व 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें जैतपुर थाना क्षेत्र के अंबरपुर बाजार से सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने पैदल मार्च व नारेबाजी करते हुए रामलीला मैदान पहुंचे जहां से तहसील परिसर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करना चाहते थे, परन्तु पुलिस कर्मियों ने वही उनको रोक दिया जिससे तहसील परिसर नहीं पहुंच सके। घंटो पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच नोकझोंक होती रही । सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह व क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने अभ्यर्थियों को समझाने बुझाने का प्रयास करते रहे काफी समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। अभ्यर्थियों ने अपना ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही । सूचना पर जैतपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, मालीपुर थाना अध्यक्ष प्रियंका पांडे अपने दलबल के साथ पहुंची वही जलालपुर कोतवाली प्रभारी दर्शन यादव भी अपने दलबल की साथ अभ्यर्थियों को समझाने बुझाने में जुटे रहे।

अभ्यर्थी बबीता यादव, सर्वेश, रीता यादव ,सोनम, अनिल पाल, निशा ,अनुपम, राहुल कुमार ने बताया कि हम लोगों ने कड़ी मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी किये थे लेकिन सोशल मीडिया पर पहले से ही प्रश्नों का उत्तर वायरल हो गया जिससे हम लोगों की मेहनत बर्बाद हो गई। सरकार को इस परीक्षा को हर हाल में रद्द करना चाहिए नहीं तो हम लोग आगे भी धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments