Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या शुरू हुई कैंसर विशेषज्ञ ओपीडी, हर माह मिलेंगी विशेषज्ञ सेवाएं

शुरू हुई कैंसर विशेषज्ञ ओपीडी, हर माह मिलेंगी विशेषज्ञ सेवाएं

0

◆  कैंसर के सफल उपचार में समय पर पहचान बेहद महत्वपूर्ण :डॉ. शशांक चौधरी


अयोध्या। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने मेडिसिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, अयोध्या में डेडिकेटेड ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इसका शुभारंभ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. शशांक चौधरी की उपस्थिति में किया गया।

नई व्यवस्था के तहत डॉ. शशांक चौधरी प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेडिसिटी हॉस्पिटल में मरीजों को परामर्श व फॉलो-अप सेवाएं देंगे। इससे स्थानीय मरीजों को अब कैंसर उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। डॉ. चौधरी ने कहा कि कैंसर के सफल उपचार में समय पर पहचान बेहद महत्वपूर्ण है। आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों जैसे इम्यूनोथेरेपी और टार्गेटेड थेरेपी ने जटिल मामलों में भी नई उम्मीद जगाई है। शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर उपचार से मरीजों की जीवन दर और गुणवत्ता दोनों बेहतर होती हैं।उन्होंने बताया कि ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से हो रही प्रगति के चलते उपचार अब अधिक सटीक, कम इनवेसिव और मरीज की जरूरत के अनुसार हो रहा है। इस ओपीडी के माध्यम से मरीजों को विशेषज्ञ सलाह और नवीनतम उपचार विकल्पों की जानकारी मिल सकेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version