Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगाए गए विभिन्न स्थानों पर कैम्प

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगाए गए विभिन्न स्थानों पर कैम्प


अयोध्या। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत महानगर के अयोध्या वशिष्ठ कुंड में लगाये गये शिविर में सांसद लल्लू सिंह सम्मलित हुए। विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किए गये शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सांसद ने जनता की समस्याओं को सुनने के बाद उसके निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देर्शित किया।

             सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को मिला है। सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए हम सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। इसमें सबका प्रयास समाहित है। अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गई है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जा रही है। भारत संकल्प यात्रा के संयोजक अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल ने बताया कि रुदौली के वाजिदपुर में विधायक रामचन्दर यादव व मण्डल अध्यक्ष शिवगोविन्द पाण्डेय, विधायक अमित सिंह चौहान व ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह की मौजूदगी में मसौधा के सोफियापारा में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, मसौधा के धर्मदासपुर में जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी शिविर में शामिल हुए। सोहावल के गोपीनाथ पुर में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, रहीम पुर में जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान सिंह उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments