Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामादक पदार्थो के दुष्प्रभावों से जागरूक करने हेतु वृहद स्तर पर चलेगा...

मादक पदार्थो के दुष्प्रभावों से जागरूक करने हेतु वृहद स्तर पर चलेगा अभियान

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी के कैम्प आफिस सभागार में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मादक पदार्थो के सेवन के दुष्प्रभावों से आम जनमानस विशेष कर युवा पीढ़ी को जागरूक करने हेतु योजनाबद्व तरीके से बृहद स्तर पर अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विशेष तौर पर विद्यालयों में बच्चों को मादक पदार्थो के सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें तथा उन्हें अपने अपने परिवार जनों व घरों के आसपास के लोगों को भी मादक पदार्थो से होने वाले शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दें।
बैठक में अवैध शराब की रोकथाम हेतु पुलिस व आबकारी विभाग को संयुक्त रूप से प्रभावी आपरेशन चलाने के निर्देश दिये गये। नशीले पदार्थो की तस्करी से सम्बंधित मामलों में सम्बंधित विभाग समन्वय बनाकर प्रभावी कार्यवाही करें। बैठक में ज्वाइंट मजिस्टेªट/उपजिलाधिकारी सदर विशाल कुमार, उपजिलाधिकारी रूदौली अंशुमान सिंह, उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर राजीव रत्न सिंह, जिला आबकारी अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, ड्रग इंस्पेक्टर, तहसीलदार सदर व सोहावल सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments