Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रविवार को करेंगे राजा सुहेल देव राजभर की...

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रविवार को करेंगे राजा सुहेल देव राजभर की प्रतिमा का अनावरण

अंबेडकर नगर। नगर पालिका क्षेत्र अकबरपुर की मिर्जापुर वार्ड के सुहेल देव राजभर चौराहे पर चेयर मैन सरिता गुप्ता और भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू के प्रयास से स्थापित किए गए राजा सुहेल देव राजभर की विशाल प्रतिमा का अनावरण और जन सभा रविवार को दिन में 11 बजे मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के श्रम एवम सेवायोजन,समन्वय विभाग कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर द्वारा किया जायेगा।

अनावरण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया है कि मंत्री अनिल राजभर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होते हुए कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित समय पर पहुंच कर राजा सुहेल देव की प्रतिमा का अनावरण और सभा करने के पश्चात नगर के बसखारी रोड स्थित नए सर्किट हाउस में कुछ देर रुक कर पुनः पूर्वांचल एक्सप्रेस वे द्वारा राजधानी के लिए प्रस्थान करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतिमा के अनावरण और सभा की तैयारी चेयर मैन सरिता गुप्ता और उनके प्रतिनिधि भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू द्वारा जोर शोर से किया जा रहा है। उन्होंने उक्त अनावरण कार्यक्रम में लोगों से समय से पहुंचने की अपील भी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments