अयोध्या। उत्तर प्रदेश कैबिनेट की पहली बार अयोध्या में हुई बैठक में अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के गठन को मंजूरी दी गई है। अयोध्या के माझा जमथरा गांव में 25 एकड़ भूमि पर भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय की स्थापना के प्रस्ताव को तथा अयोध्या के सभी मेलो को प्रांतीय करण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय अयोध्या में योगी कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है। यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट अयोध्या धाम आई है। उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर आज अहम 14 फैसले हुये। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की 30,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की 178 योजनाएं पहले से ही अयोध्या में चल रही हैं।

बैठक में इनलैंड वाटर वे प्राधिकरण के गठन के संबंध मे प्रस्ताव को मंजूरी, मां पटेश्वरी देवीपाटन विकास परिषद गठन को मंजूरी, मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ विकास परिषद के गठन को मंजूरी, अयोध्या शोध संस्थान को अंतराष्ट्रीय रामायण वैदिक शोध संस्थान के रूप मे विस्तारित करके स्थापित करने को मंजूरी, हाथरस मे दाऊजी लक्खी मेला को प्रांतिकरण करने का निर्णय। बुलंदशहर मे गंगा मेला का प्रांतीयकरण व बनारस में देव दीपावली आयोजन का प्रांतीय करण करने के प्रस्ताव को मंजूरी, प्रदेश मे महिला स्वयंसेवी समूहों को उनके ही ब्लॉक मे प्लांट लगाने के संबंध मे प्रस्ताव को मंजूरी, ड्रोन पॉलिसी को मंजूरी, राज्य स्तर पर नियमावली लागू करने के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी, शीतकालीन सत्र 28 नवंबर 2023 से बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।



