Friday, March 6, 2026
Homeगणतंत्र दिवसगणतंत्र दिवस समारोह में व्यापारी नेता शिवकुमार गुप्ता सम्मानित, व्यापारी एवं समाज...

गणतंत्र दिवस समारोह में व्यापारी नेता शिवकुमार गुप्ता सम्मानित, व्यापारी एवं समाज सेवियों ने जताया हर्ष


बसखारी अंबेडकर नगर। 75 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजसेवी एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर के द्वारा प्रशस्तपत पत्र देकर सम्मानित किए जाने पर व्यापारियों एवं समाजसेवियो में खुशी व्यक्त है। शिवकुमार गुप्ता जनपद में व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। बता दे की 2008 में निडर एवं साहसी परिवृत के व्यापारी नेता शिवकुमार गुप्ता बैंक में रुपया जमा करने के लिए जा रहे पेट्रोल पंप के कर्मचारी के साथ हुई लूट की खबर को सुनकर अमड़ी मोड पर पहुंच गए।और रुपया लुट कर भाग रहे बदमाशों से टक्कर लेते हुए रुपया छीन लिया।शिवकुमार गुप्ता की बहादुरी के कारण एक बदमाश की भी मौत हो गई थी। हालांकि बदमाशों के द्वारा चलाई गई गोली से शिवकुमार गुप्ता भी गंभीर रूप से घायल हो थे। सामाजिक कार्यों और लोगों की दुआओं के कारण शिवकुमार गुप्ता ट्रामा सेंटर लखनऊ में लंबे इलाज के बाद आज फिर व्यापारियों हित की लड़ाई लड़ने के साथ एवं समाज सेवा के कार्यों में  बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। 26 जनवरी को जिला मुख्यालय अंबेडकर नगर पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस के विशेष कार्यक्रम में शिवकुमार गुप्ता के सामाजिक कार्यों को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।शिव कुमार गुप्ता की इस उपलब्धि पर व्यापारी एवं समाज समाजसेवियो ने हर्ष व्यक्त करते हुए शिवकुमार गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से संतोष अग्रवाल,चेयरमैन ओमकार गुप्ता, नंदलाल जायसवाल, नवनीत मद्धेशिया, कृष्ण कुमार सोनी, नरेंद्र कुमार अग्रहरी, अभिषेक गुप्ता, संजय कुमार, अवधेश वर्मा, बदरुल हसन, मूलचंद मिश्रा, प्रदीप बांका, रमेश कुमार,पवन आदि लोग शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments