Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबेवाना के निकट पेड़ से टकराई निजी बस, चालक समेत तीन घायल

बेवाना के निकट पेड़ से टकराई निजी बस, चालक समेत तीन घायल

अम्बेडकर नगर। सोमवार की तड़के दोस्तपुर –अकबरपुर मार्ग पर बेवाना के निकट मोटर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक निजी बस सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी की बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिससे चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया , जहां चालक की हालत गंभीर बताई जा रही थी। जानकारी के अनुसार निजी बस इलाहाबाद से टांडा आ रही थी सोमवार की सुबह लगभग सात बजे बेवाना के निकट अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई, जिससे 25 वर्षीय चालक के साथ-साथ दो यात्री इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत पूरा बक्स सराय निवासी 23 वर्षीय रंजू शर्मा पत्नी कौस्तुभ व 56 वर्षीय मिठाई लाल पुत्र खदेरू घायल हो गए। घायलों में चालक की हालत गंभीर बताई जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments