Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादबंगों ने महिला शिक्षक दंपति को पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दबंगों ने महिला शिक्षक दंपति को पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र के सराय मजरा पूरे काशीराम गांव में दबंगों द्वारा महिला शिक्षामित्र दंपति को बर्बरता पूर्वक मारे पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला शिक्षामित्र के पति ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। हालांकि पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इनायत नगर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी हैरिंगटनगंज क्षेत्र अंतर्गत महिला शिक्षामित्र के पति गया प्रसाद निवासी सराय मजरा पूरे काशीराम ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार रात कुंभार का कुआं लल्लू साईं की दुकान पर वह सामान लेने गया तो गांव के रामदेव, अनूप, दुर्गेश व राजेश पहले से ही लाठी-डंडों से लैस बैठे थे। उक्त लोगो ने हमला बोल दिया। जिसकी सूचना वह पीआरबी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुबह चौकी पर आकर तहरीर देने की बात कहकर चली गई। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी प्राथमिक विद्यालय डीह भरथी में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है। जिसे वह शनिवार की सुबह लेकर विद्यालय छोड़ने जा रहा था तभी रास्ते में रामदेव, अनूप, दुर्गेश व राजेश ने मुझे व मेरी पत्नी को लाठी-डंडों और लात घुसा से जमकर मारा पीटा। पीड़ित द्वारा घटना की सूचना पुनः पीआरबी 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने देखा दंपति घायल पड़े हैं। जिसे ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंगटनगंज ले जा कर प्राथमिक उपचार कराया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि शिक्षामित्र के पति गया प्रसाद की तहरीर पर रामदेव, अनूप, दुर्गेश व राजेश के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments