Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएसडीएम से मिलने जा रही महिला से रास्ते में दबंगो ने की...

एसडीएम से मिलने जा रही महिला से रास्ते में दबंगो ने की मारपीट, छीने आभूषण

जलालपुर अंबेडकर नगर। उप जिलाधिकारी से मिलने आ रही महिला को घात लगाए कुछ लोगों ने मारपीट ,अश्लील हरकत करते हुए आभूषण छीन कर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के सोहगूपुर गांव निवासी संगीता पत्नी रमेश ने पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए कहा कि मंगलवार को राजस्व कर्मियों द्वारा उप जिलाधिकारी से मिलने हेतु बुलाया गया था जहां जा रही थी कि पहले से घात लगाए बैठे युवक नौसम उर्फ राजेश, विशाल, सलमान, गन्नू करीब  11:15बजे फतेहपुर मोहिबपुर प्राइमरी विद्यालय से दक्षिण मार्ग पर पहुंची थी वहां सुनसान स्थान पाकर मुझे दबोच लिया और अश्लील हरकत की साथ ही आभूषण भी छीन लिए विरोध करने पर पटक कर मारा पीटा तथा चेहरे पर चोट पहुंचाई । जाते-जाते इन लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए भी फरार हो गये। महिला ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है। थाना अध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments