Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदबंगों ने युवक पर किया हमला, मुकदमा दर्ज

दबंगों ने युवक पर किया हमला, मुकदमा दर्ज

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। घायल के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया है। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के जगर देव बाबा मंदिर की है।

यशराम यादव पुत्र स्वर्गीय राम धन यादव निवासी भिटौरा दक्षिण थाना जैतपुर ने पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए कहा कि मेरा चचेरा भाई रामचंद्र पुत्र रामसमुझ जगर देव बाबा मंदिर पर टेंट लगा रहा था इसी दौरान हुए विवाद को लेकर लाठी, डंडा, हाकी वा कट्टा से धीरज मिश्रा पुत्र जटा शंकर मिश्रा निवासी मद्धूपुर थाना जैतपुर, राहुल मिश्रा पुत्र वेद प्रकाश निवासी अजोरपुर ,नीरज मिश्रा पुत्र सुरेंद्र अजोरपुर राहुल मिश्रा अज्ञात मद्धूपुर थाना जैतपुर ने हमला कर दिया गया जिसमें चचेरे भाई का सर फट गया और बेहोश हो गया आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 308 समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments