Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदबंगों ने घर के बाहर बैठे परिवार के उपर धारदार हथियार से...

दबंगों ने घर के बाहर बैठे परिवार के उपर धारदार हथियार से किया हमला, चार घायल


जलालपुर अंबेडकर नगर। घर में बैठकर बातचीत कर रहे परिवार पर विपक्षियों ने लाठी, डंडा, सरिया, बेलचा से हमला कर दिया  जिसमे कुल चार महिला, पुरुष व दिव्यांग घायल हो गए। मारपीट की सूचना से गांव में अपना तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना कटका थाना क्षेत्र के जल्दी पुर गांव मे शुक्रवार दोपहर को घटित हुई । प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव मूरत निषाद और और राधेश्याम के बीच  बीते कई वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है।  शिव मूरत निषाद की तहरीर पर पुलिस ने चुनाव के बाद पंचायत कर मामला हल करने का आश्वासन दिया था किंतु शुक्रवार की दोपहर में जब शिव मुरत निषाद का परिवार शांति देवी, गीत देवी, दिव्यांग सौरभ और बुजुर्ग शिव मूरत घर के अंदर  चारपाई पर बैठे थे उस वक्त राधेश्याम यादव ,बुधीराम, सुखदेव, राहुल यादव, बंशीधर, राजित राम व चार महिलाएं हाथ में लाठी डंडा सरिया सब्बल पत्थर आदि लेकर घर में घुस गई और उक्त चारों पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। हल्ला गुहार पर जब तक अन्य लोग बीच बचाव को आते शांति देवी ,गीता देवी, सौरभ का सिर फट गया खून से लटपट होकर जमीन पर गिर पड़े और शिव मूरत गंभीर रूप से घायल हो गए । कटका थाना अध्यक्ष ने बताया कि किसी तरफ से तहरीर नहीं मिली है जबकि शिव मूरत के पुत्र ने बताया कि 4:30 बजे ही पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रकरण में पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments