Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचौक पुरानी मछली मंडी में चला बुलडोज़र, 42 करोड़ की लागत से...

चौक पुरानी मछली मंडी में चला बुलडोज़र, 42 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

अयोध्या। नगर के ऐतिहासिक चौक क्षेत्र में स्थित पुरानी मछली मंडी और रिफ्यूजी मार्केट अब आधुनिक स्वरूप में नजर आएंगे। बुधवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा पुरानी मछली मंडी में जर्जर और वर्षों पुराने भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। 42 करोड़ रुपये  की लागत यहां अत्याधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा
प्राधिकरण की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत लगभग 200 दुकानों के साथ-साथ वाहनों की पार्किंग सुविधा भी विकसित की जाएगी, जिससे स्थानीय व्यापार को नया आयाम मिलेगा और चौक क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा।
इस परियोजना की शासन से स्वीकृति के बाद सितंबर 2024 में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर स्थल का भौतिक निरीक्षण किया था। इससे पहले प्रशासन ने भवनों को लाल निशान लगाकर ध्वस्तीकरण की तैयारी शुरू कर दी थी।
कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल, नगर निगम, प्रशासनिक अधिकारी एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच बुलडोज़र कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments