Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी बसपा– विश्वनाथ पाल

मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी बसपा– विश्वनाथ पाल


जलालपुर अम्बेडकर नगर। बसपा ने जनपद के विकास में अहम योगदान दिया है,बहन मायावती की वजह से जनपद में मेडिकल कॉलेज ,इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई समेत कई डिग्री कॉलेज व राजकीय विद्यालय की भरमार हो गई है । बहन मायावती के शासनकाल में जहां कानून व्यवस्था पटरी पर थी गुण्डे, बदमाशों जनपद छोड़कर गैर प्रदेश में रहने लगे थे वहीं अब किसी की कब हत्या , लूट हो जाए पता नहीं चलता। उक्त बातें बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जलालपुर के मांगुराडिला में कहीं। उन्होंने कहा कि बहन मायावती के हाथों को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता आज से ही जनसंपर्क अभियान शुरू कर दे जिससे भारी संख्या में भागीदारी हो सके। भाजपा द्वारा साजिश करते हुए बसपा को लड़ाई से बाहर बात कर सपा और भाजपा की लड़ाई बताई जा रही है जबकि बसपा बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। इस बार बसपा इंडिया और एनडीए गठबंधन को पछाडने का कार्य करेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घनश्यामचंद खरवार ने कहा कि आज बसपा मजबूत स्थिति में है जिसके साथ दलित ,ओबीसी मुस्लिम तथा सवर्ण वर्ग के लोग भी  हैं ऐसी स्थिति में इस बार बसपा सभी को कड़ी टक्कर देने का कार्य करेगा । बसपा नेता राम नयन निर्दोष ने कहा कि हम लोगों को संगठित होकर चुनाव लड़ने की जरूरत है सभी कार्यकर्ता इस कार्य में जुट जाएं जिससे अंबेडकर नगर में पुनः बसपा अपनी सीट पर काबिज हो सके। कार्यक्रम में बसपा के लोकसभा प्रत्याशी मोहम्मद कलम शाह ,राजेश सिंह हरिराम अंबेश ,तिलकधारी गौतम,समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments