Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबसपा सांसद की भाजपाईयों के साथ दिखी नजदीकियां लोगों मे सुगबुगाहट शुरु

बसपा सांसद की भाजपाईयों के साथ दिखी नजदीकियां लोगों मे सुगबुगाहट शुरु

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। इन दिनो सोसल मीडिया पर बसपा सांसद रीतेश पान्डेय का एक फोटो जोर शोर से वायरल हो रहा है,जिसमे बसपा सांसद भाजपा नेताओं के साथ खडे दिख रहे हैं। फोटो मे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा अन्य भाजपा नेता है। फोटो मे उप मुख्यमंत्री के बगल बसपा सांसद नजर आ रहे है। इनकी फोटो देख कर अन्य दलो वा आम जनमानस में कानाफूसी शुरू हो गयी है, चर्चा है कि अब बसपा सांसद भाजपा के पाले में जाने वाले है, जो कभी भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। वैसे तो बसपा सांसद की पार्टी बदलने की चर्चा काफी दिनों से चल रही है। सांसद रितेश पांडेय ने लगभग एक पखवारा पूर्व अपने संसदीय क्षेत्र में पद यात्रा भी निकाली थी, जिसमें उन्होंने न तो बसपा का झंडा या वैनर प्रयोग किया था न ही अन्य पार्टियों का। वायरल फोटो की सच्चाई के लिए जब सांसद रितेश पांडेय से बात करने का प्रयास किया गया तो उसने सम्पर्क नहीं हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments