Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मंगुराडिला में बसपा की बैठक, बीएसपी के संस्थापक कांशीराम के जन्मदिवस को...

मंगुराडिला में बसपा की बैठक, बीएसपी के संस्थापक कांशीराम के जन्मदिवस को भव्य बनाने की तैयारी

0
1

जलालपुर, अम्बेडकर नगर । बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम के जन्मदिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को विधानसभा जलालपुर क्षेत्र के मंगुराडिला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं अयोध्या मंडल प्रभारी रामनयन निर्दोष उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने बहुजन समाज को संगठित कर उन्हें राजनीतिक पहचान और शक्ति दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही बहुजन समाज पार्टी को और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को कांशीराम के विचारों से अवगत कराएं और जन्मदिवस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजबहादुर ने की। उन्होंने कहा कि कांशीराम का जन्मदिवस पूरे क्षेत्र में सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम भव्य और यादगार बन सके।

बैठक में रामराज गौतम (विधानसभा प्रभारी), अनिल वर्मा (विधानसभा प्रभारी व पूर्व जिला उपाध्यक्ष), अनिल शर्मा, धीरेंद्र यादव (वरिष्ठ नेता, मालीपुर), द्रुपतनाथ भास्कर, कमला प्रसाद पाल (विधानसभा महासचिव), समीर वर्मा (विधानसभा सचिव), विजय बहादुर गौतम और विनय कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे मान्यवर कांशीराम के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने और उनके जन्मदिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here