Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदेवर ने सोते समय भाभी के विस्तर में लगाई आग, मुकदमा दर्ज

देवर ने सोते समय भाभी के विस्तर में लगाई आग, मुकदमा दर्ज


अंबेडकर नगर। हत्या करने के मकसद से देवर ने बच्चे के साथ सो रही भाभी के बिस्तर मे आग लगा दिया। आग की लपक से महिला बच्चे को लेकर कमरे से बाहर चिल्लाते हुई निकली।  सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया । प्रकरण मालीपुर थाना के ताहापुर गांव की बीते गुरुवार की है।   जानकारी के अनुसार दीपा पाण्डेय का विवाह अंकित पाण्डेय के बड़े भाई से हुई है।इनके पास एक छोटा बच्चा है। दीपा और ससुरालीजनो के बीच बीते वर्ष से अनबन चल रहा है। पीड़िता दीपा थाने मे शिकायत करते करते थक चुकी है। पति बाहर रहता है कुछ दिन पूर्व गांव आकर न्यायालय मे पहुचकर संबंध बिच्छेद का मुकदमा दायर कर दिया तत्पश्चात दीपा ने अदालत में घरेलू हिंसा का मुकदमा दायर कर दिया। बीते माह से दीपा बच्चे के साथ मायके थी। तीन दिन पूर्व यहाँ आयी  तब से कलह मच गया। बीते गुरुवार को देवर और दीपा के बीच वाद विवाद हुआ। रात 9 बजे के करीब दीपा की सास घर का दरवाजा आदि बंद कर कही चली गई। रात को जब दीपा अपने बच्चे को लेकर सो रही थी इसी बीच एक अज्ञात के साथ पहुंचे देवर ने बिस्तर में आग लगा दिया। चिल्लाते हुए जब दीपा घर से बाहर निकली  देखा कि उसका देवर एक अज्ञात को बाइक पर बैठाकर भाग रहा है। आग लगने की सूचना पर आसपास के लोगो और पुलिस कर्मियों ने बिस्तर और तख्त निकाल पानी डाल आग बुझाई, किंतु डर बस दीपा रात भर जागती रही।शुक्रवार को थाना पहुंच पुलिस को तहरीर दी। सीओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है। थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments