Friday, August 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदेवर पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, महिला की तहरीर पर मुकदमा...

देवर पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज


अम्बेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही देवर पर छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे वह घर से बाजार जाने के लिए निकल रही थी। तभी उसका देवर कमरे में घात लगाकर बैठा था। महिला का आरोप है कि देवर ने छेड़खानी की नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, विपक्षी पक्ष की ओर से भी मारपीट की तहरीर दी गई है, जिस पर पुलिस द्वारा अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments