Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शरारती तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शरारती तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
ambedkar pratima

जलालपुर ,अंबेडकर नगर। बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा अंबेडकर मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से दूसरी मूर्ति लगवाया। मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर का है। शुक्रवार की रात जलालपुर अकबरपुर मार्ग पर सैदा पुर के निकट सड़क के किनारे वर्षों पूर्व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगी हुई थी, जिसे अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया, लोगों को जब गुरुवार को इसकी जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सम्मनपुर थाना अध्यक्ष मय हमराहियो के साथ पहुंचकर लोगों से बातचीत करते हुए दूसरी मूर्ति लगवाया और मामले को शांत करवाया। इस मामले में सम्मनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी प्रहलाद कुमार सेन पुत्र स्वर्गीय सलतन्ती द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया गया है। सम्मनपुर थाना अध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। थाना अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जो भी अराजक तत्व इस घटना को अंजाम दिए हैं उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वही अब एक सवाल उठता है कि कौन से अराजक तत्व है जो माहौल को बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं, अभी जलालपुर वाजिदपुर का मामला शांत नहीं हुआ था कि वहां पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने का कार्य किया गया। फिलहाल पुलिस और नागरिकों की सूझबूझ से किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ और मामला शांत हो गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version