Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिष्क्रिय पदाधिकारियों को लाएं एक्टिव मोड पर - सांसद लल्लू सिंह

निष्क्रिय पदाधिकारियों को लाएं एक्टिव मोड पर – सांसद लल्लू सिंह


अयोध्या। चुनाव प्रबंधन को लेकर लोक सभा चुनाव कार्यालय में चुनाव कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष, संयोजक, विधान सभा प्रभारी, चुनाव प्रबंध समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में चुनाव प्रबंधन को लेकर व्यूह रचना पर मंथन किया गया। नामांकन से पूर्व होने वाली नामांकन सभा में अधिक से अधिक लोगों को लाने पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्षों से शक्ति केन्द्रों पर एक्टिव तथा निष्क्रिय पदाधिकारीयों के बारे में जानकारी ली गई।
लोक सभा संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा चुनाव में सभी पदाधिकारियों को अब पूरी तरह से एक्टिव हो जाना है। बूथ की संरचना तथा योजना के अनुसार शक्ति केन्द्र प्रभारी कार्य करें। पन्ना प्रमुख को लगातार जनसम्पर्क करने को कहें। हर घर-हर मतदाता तीन बार सम्पर्क के लक्ष्य को लेकर तेजी से जनसम्पर्क का कार्य करें।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा बूथ पर निष्क्रिय पदाधिकारियों से सम्पर्क व समन्व्य स्थापित कर उन्हें एक्टिव मोड पर लाएं। जिन बूथों पर पिछले चार चुनाव में प्रर्दशन अच्छा नही रहा। उन बूथों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मंडलों के अध्यक्ष व संयोजक कमजोर बूथों को सूची बद्ध कर उनपर विशेष अभियान चलाएं। हर बूथ पर पिछले चुनाव से अधिक मत प्राप्त करना है।
इस दौरान संतोष मिश्र, अंजनी साहू, शेखर गुप्ता, विजय शंकर शुक्ला, रामदीन वर्मा, देवेन्द्र सिंह, वंशीधर शर्मा, अजय तिवारी, अर्जुन सिंह, अवधेश पाठक, अमरनाथ वर्मा, विनोद गौड सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments