◆ भाजपा की बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित
अयोध्या। चुनाव प्रबंधन का सबसे मुख्य आधार बूथ होता है। बूथ जीतने से ही किसी भी चुनाव को जीतने का रास्ता बनता है। इसलिए बूथ सशक्तिकरण आवश्यक है। जिन बूथों पर विगत चुनाव में पार्टी की अच्छी स्थिति नही रही है। उन बूथों पर सर्वाधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। उक्त बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कही। वे पार्टी कार्यालय सहादतगंज में आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यशाला में महानगर तथा जिले के कार्यकर्ता मौजूद थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मल्यापर्ण कर तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम कर शुभारम्भ किया गया। भाजपा द्वारा 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है।
